गुडग़ांव। जिला भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ पलवल विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक मंगला ने जिले के गांव धूमसपुर से किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा का महा सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। जिला प्रभारी दीपक मंगला ने धूमसपुर गांव से चौधरी जगत सिंह खटाना को सदस्यता ग्रहण कराकर अभियान का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने दीपक मंगला का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा के सभी मोर्चों ने नए सदस्य बनाने का अभियान चलाया हुआ है। गुडग़ांव में 15 मार्च तक 30 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। किसान मोर्चा के सभी सदस्य घर-घर जाकर नए सदस्य बना रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की नीतियों को घर-घर पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर किसान मोर्चा के मुकेश जैलदार, मनोज तंवर, बेगराज यादव, रविंद्र खटाना, सुनील, करमचंद यादव, दिनेश यादव, राजेश ठाकरान, जयपाल राघव, कृष्ण, नरेश निमवाल, रामपाल तंवर आदि मौजूद रहे।
भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यता अभियान का विधायक दीपक मंगला ने किया शुभारंभ

Related tags :

https://t.me/s/ef_beef
https://t.me/s/iGaming_live/4867
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!