गुडग़ांवI समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी बखूवी निर्वाह कर रहे हैं और समय-समय पर ऐसे पदाधिकारियों को उनका उत्साहवर्धन करते हुए पुरुस्कृत भी किया जाता रहा है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार उन्मूलन में प्रयासरत क्राईम रिफार्मर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संदीप कटारिया का नाम समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवा करने वालों के रुप में नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। डा. कटारिया को 180 से अधिक अवार्ड व प्रशस्ति पत्रों से नवाजा जा चुका है।
डा. कटारिया का कहना है कि शिक्षक दिवस पर उनका नाम नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए चयनित कर दिया गया था। गत दिवस उनका नाम अब नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा अन्य संस्थाओं से जुड़े लोगों, गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। डा. कटारिया का कहना है कि इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद उनमें और अधिक ऊर्जा का सृजन हुआ है, जिसका उपयोग वह समाज कल्याण के लिए करेंगे और तीव्रता से करेंगे। समाजसेवा व सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में और अधिक योगदान देंगे, ताकि हरियाणा व गुडग़ांव का नाम देश ही नहीं, अपितु विश्व में भी रोशन हो सके।


Comment here