NCR

अहिल्याबाई होल्कर ने मानवता की भलाई के लिए किए बहुत कार्य

गुडग़ांवI अहिल्याबाई होल्कर की  पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी थी। उन्होंने अपने शासनकाल में परोपकार के कार्य बड़ी संख्या में किए। अपने राज्य की सीमाओं के बाहर देश के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों पर
मंदिर, घाट, कुंओं और बावडिय़ों का निर्माण भी कराया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग की स्थापना भी की। भूखों के लिए अन्नक्षेत्र भी खोले गए। वक्ताओं ने कहा कि आत्म-प्रतिष्ठा के झूठे मोह का त्याग कर उन्होंने सदैव लोगों को न्याय भी दिलाया। उन्रहोंने अंधविश्वासों व रुढिवादी से लोगों की रक्षा की।

धार्मिक कार्यों में उनकी बड़ी रुचि थी। उनकी लोग देवी के अवतार के रुप में पूजा भी करते थे। अहिल्याबाई होल्कर को एक ऐसी महारानी के रुप में जाना जाता है, जिन्होंने मानवता की भलाई के लिए अनेक कार्य किए थे। इसलिए भारत सरकार व विभिन्न प्रदेशों की सरकारों ने उनकी प्रतिमाएं भी विभिन्न स्थानों पर स्थापित कराई हैं। उनके नाम से कई कल्याणकारी योजनाएं भी चल रही हैं जिनका लोग पूरा लाभ उठा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर देश व समाज के लिए एक प्रेरणा की स्त्रोत रही हैं। उनका निधन 13 अगस्त 1795 को हुआ था।

Comments (2)

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Comment here