NCR

सिविल अदालतों में ग्रीष्मावकाश हो गया है शुरु


गुडग़ांवI गुडग़ांव की जिला अदालतों में ग्रीष्म अवकाश पहली जून से शुरु हो गया है। पहली जून से 30 जून तक सिविल अदालतों में अवकाश रहेगा। सामान्य रुप से इन अदालतों में कार्य नहीं होगा। अति आवश्यक कार्यों के लिए न्यायिक व्यवस्था अवश्य ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्रकार आगामी 16 जून से आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतों में भी 30 जून तक अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि आवश्यक मामलों की सुनवाई ये अदालतें कर सकें। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की व्यवस्था भी अवकाश के दौरान अदालत में रहेगी।

Comment here