NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

द्वितीय श्री नवदुर्गा पूजा एवं विशाल जागरण के लिए गणमान्यों को किया आमंत्रित

गुरुग्राम। सामाजिक संस्था जन चेतनामंच वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्री नवदुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में सरस्वती एंक्लेव बी ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले द्वितीय श्री नवदुर्गा पूजा एवं विशाल माता जागरण में शामिल होने के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया है। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल पंवार ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान व आरती होगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। 17 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से विशाल माता जागरण का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु मैया के भजनों का आनंद लेंगे। वहीं 21 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अतिथियों के रुप में आरडब्ल्यूए के हरिओम प्रधान, निगम पार्षद महावीर यादव, पार्षद अवनीश राघव, पूर्व पार्षद उदयबीर अजना, कशिश कौशिक, रणबीर अत्री तथा बलबीर काजल आदि शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में शशि कुमार, जनार्दन, श्रीकांत, मनोज कुमार, अनिल वर्मा, जगदीश कुमार, शोभा राम, शम्भू, हिमांशु पवार, मनीष आनंद, अंकित कुमार, वेद, सुबोध, चंदन, दीपक, अजय कुमार तथा राजेश कुमार आदि का सहयोग रहेगा।