NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

भारत देश है मेरा फिल्म देखने के बाद वंदेमातरम के नारों से गूंजा सिनेमा हॉल

गुरुग्राम। पीओके के गंभीर मुद्दे और रॉ अफसर के मिशन घातक पर आधारित फिल्म भारत देश है मेरा लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का पहला हफ्ता बेहद सफल रहा है और गुरुग्राम के पीवीआर में इसे देखने के लिए दर्शकों का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। इस फिल्म में गुरुग्राम के फिल्म अभिनेता एवं निर्माता राज चौहान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म निर्देशक आदर्श जैन के निर्देशन और मशहूर संगीतकार अनूप जालौटा के संगीत से सजी इस फिल्म में अभिनेता राज चौहान ने एक भारतीय रॉ अफसर की भूमिका निभाई है, जो मिशन घातक को सफलतापूर्वक अंजाम देकर पाकिस्तान की धरती से आतंकी सरगना को बड़ी बहादुरी के साथ देश लेकर आते हैं। फिल्म निर्देशक एवं निर्माता रमाकांत पाण्डेय, राजपूत महासभा के अध्यक्ष अरुण चौहान, जतनवीर राघव, कवि नरेंद्र गौड़ आदि का कहना है कि फिल्म में पीओके के संवेदनशील मुद्दे को उठाया गया है। जानकारों का कहना है कि पीओके भारत का अहम हिस्सा है और वहां की जनता की वास्तविक दशा को पर्दे पर प्रभावी ढंग से दिखाने का प्रयास इस फिल्म के जरिए किया गया है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है। उनका कहना है कि यह फिल्म एक मील का पत्थर साबित होगी और आज के यूथ को इसे जरूर देखना चाहिए, क्योंकि यह अखंड भारत का सपना साकार करने में मददगार है। फिल्म ने शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखा है। पीओके के हालात और वहां के नागरिकों की मनोदशा पर आधारित यह विषय बेहद सराहनीय है। राज चौहान अपनी आगामी फिल्म सन ऑफ हरियाणा, देशप्रेम, देशी छोरे पर भी जमकर कार्य कर रहे हैं।  इस अवसर पर आरपी सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र चौहान, अरविंद चौहान, गगनदीप चौहान, जसवंत शेखावत, राज सिंह, विजयपाल, प्रवीण गौड़, सम्मी अहलावत और रूबी सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि सही कंटेंट और मंच मिले, तो हमारे देश के कलाकार वैश्विक स्तर पर अपनी कला का लोहा मनवा सकते हैं।