NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

 गणेशोत्सव के दूसरे दिन खेल पैठणी प्रतियोगिेता का किया आयोजन, गणपति बप्पा मोरया की रही गूंज  

गुरुग्राम। साइबर सिटी में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को गणपति की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के साथ अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां व प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में दूसरे दिन सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को गणपति की प्रतिमा विधिवत् जहां पूजा-अर्चना की, वहीं महिलाओं के लिए विशेष रूप से खेल पैठणी का  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पारंपरिक पैठणी साड़ी जीतने के लिए इस रोमांचक प्रतियोगिता में सुवर्णा जोशी, उर्मिला तळे, बबिता उदागे और स्वप्नजा तळेगावकर सहित करीब 80 महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समिति का कहना है कि टीवी शो होम मिनिस्टर फेम एंकर गणेश गायकवाड़ ने इस खेल प्रतियोगिता का संचालन किया। उनके खास और ऊर्जावान अंदाज ने पूरे माहौल में जबरदस्त जोश भर दिया। सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों ने मिलकर भगवान गणेश की भव्य आरती की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। समिति के सदस्यों ने इन-हाउस सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लिया, जिसमें शानदार डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों, अतिथियों और आगंतुकों ने स्वादिष्ट और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन भोजन का जमकर आनंद उठाया। पूरे समाज ने एक साथ आकर इस उत्सव और रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया, जिससे यह आयोजन बेहद यादगार बन गया।