NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

मानवता की रक्षा के लिए सनातन वैदिक राष्ट्र का निर्माण है अति आवश्यक : यति नरसिंहानंद गिरी

गुरुग्राम। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के शिष्य यति महादेवानंद गिरि के नेतृत्व में शुरू हुई पदयात्रा दूधेश्वरनाथ मठ पर पहुंची। जहां पदयात्रियों ने गंगाजल भगवान महादेव को अर्पित कर सनातन धर्म की रक्षा और शत्रुओं के विनाश की कामना की। दूधेश्वरनाथ मठ के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी महाराज ने पदयात्रियों को आशीर्वाद दिया तथा उन्हें गणपति पूजन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान अनिल यादव, अंकित वर्मा, डॉ. ममता त्यागी, मधु त्यागी, पलक गुप्ता समेत कई गणमान्य नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी और महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी भी उपस्थित थीं। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों को आजमा लिया गया है, जो धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदुओं के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में इजरायल जैसे देश की तर्ज पर सोचने की आवश्यकता है, जहाँ देश को सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि सनातन अस्तित्व को बचाने के लिए हिंदू समाज को अधिक से अधिक संतानें पैदा करने के प्रति जागरूक होना होगा। यात्रा के दौरान स्वामी राम विशाल दास, स्वामी माधव गिरी, साध्वी दीपिका मिश्रा और मोहित बजरंगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।