गुरुग्राम। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व कल शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के मुख्य सदर बाजार सहित अन्य बाजारों में राखी व मिष्ठान की दुकानें सजी हुई हैं। बाजारों में आकर्षक राखियों के साथ-साथ मेड इन इंडिया राखियों की धूम मची हुई है। बाजार की राखियां भी बहनों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। राखियों के साथ-साथ गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी महिलाओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में 10 रुपए से लेकर 300 रुपए तक की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए डोरीमोन, छोटा भीम की राखी की खूब मांग अधिक है। रक्षाबंधन के लिए बहनों ने पहले से ही खरीददारी करनी शुरु कर दी है। भाईयों ने भी बहनों के लिए आकर्षक उपहार खरीदे हैं। बाजारों में मेहंदी लगाने वालों का तांता लगना शुरु हो गया है। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मेहंदी लगाने वालों ने रेटों में वृद्धि कर दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिष्ठान की दुकानों पर भी विभिन्न प्रकार की मिठाईयों संज गई हैं। घेबर, चॉकलेट, मेवे आदि की बिक्री हो रही है।
रक्षाबंधन से पहले गुलजार हुए बाजार, राखी व उपहार की खरीददारी में आई तेजी

