गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दूसरे दिन नामांकन प्रक्रिया जारी रही। प्रधान पद के लिए कमलजीत कटारिया, कुलभूषण भारद्वाज, संतोख सिंह और विनीता ने नामांकन किया। गत दिवस विनोद राव व मनोज यादव ने नामांकन किया गया था। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए राकेश यादव, विश्वेंद्र यादव, प्रशांत ठाकरान, शैलेंद्र बहल, प्रवीण यादव व खुशबू रानी ने नामांकन किया है। इनकी भी संख्या 6 ही है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप यादव ने नामांकन किया है, जबकि गत दिवस दमन शर्मा, साहिल यादव, लक्ष्य भारद्वाज, सुधीर धनखड़ व नरेश चौहान अब इनकी संख्या 6 ही हो गई है। अतिरिक्त उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए ज्योत्सना बूचर, योगिता, सुनीता यादव व रेणू माहेश्वरी ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव के लिए योगेश कुमार ने नामांकन किया है, जबकि गत दिवस विक्रम यादव नामांकन कर चुके हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए रीना झा, विश्वजीत वर्मा व अक्षत जैन तथा लाईब्रेरी प्रभारी (महिला) पद के लिए ज्योति शर्मा, स्वाति व रितु ने नामांकन किया है। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह का कहना है कि आज बुधवार को दोपहर बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। कल वीरवार को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापिस ले सकेंगे और इसी दिन सायं 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 11 सितम्बर को होने हैं और मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए 6-6 उम्मीदवार

