NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

महापंचायत में सनातनियों ने दिखाई एकजुटता, जिहादी मानसिकता का किया खुलकर विरोध

गुरुग्राम। सनातन धर्म की रक्षा के लिए शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के आह्वान पर पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों, सनातनियों ने भाग लिया और निर्दोष हिंदुओं को मारे जाने के विरुद्ध ठोस रणनीति बनाने पर गहन मंथन किया गया। पंचायत में विशेषरूप से नारीशक्ति और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 9 प्रस्ताव पारित किए गए जो सोशल मीडिया के माध्यम से हर हिन्दू को और पत्र के माध्यम से सभी मुख्य हिन्दू धर्मगुरुओं को भेजे जाएंगे। यति नरसिंहानंद गिरी महाराज का कहना है कि पंचायत में जिहादी मानसिकता व कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों को सनातन धर्म और मानवता का सबसे बड़ा शत्रु घोषित किया गया। जिहादी मानसिकता व कट्टरपंथी विचारधारा के लोग कभी भी सनातन धर्म या गैर मुस्लिम लोगों के हितैषी नहीं हो सकते। उनका कहना है कि वर्ष 1947 में धर्म के आधार पर पाकिस्तान व बांगलादेश बने, जिनका आज हश्र बहुत बुरा हो चुका है। वहां पर हिंदू्र अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। सनातनियों को अपनी बस्तियों में जिहादियों को नहीं पनपने देना है। अपने बच्चों को सनातन की शिक्षा दें और सनातन के प्रति कट्टर बनाएं। उनका कहना है कि हिंदुओं के अधिकतर संगठन हिंदुओं की रक्षा की बात तो करते हैं, लेकिन वे राजनीति से प्रेरित होते हैं। ऐसे संगठनों से बचें, ये संगठन केवल समाज को नुकसान पहुंचाते हैं।