NCRNewsTechnologyUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

टाटा पावर, इंजीनियर्स इंडिया और मिंडा कॉर्पोरेशन को बीएमएल मुंजाल पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

गुरुग्राम।उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिष्ठानों को सम्मानित करने के लिए दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में 18वें बीएमएल मुंजाल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने की और विजेताओं को सम्मानित किया। संस्थान के प्रवक्ता का कहना है कि सतत उत्कृष्टता के लिए टाटा पॉवर, सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम के लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, निजी क्षेत्र का विनिर्माण के लिए मिंडा कॉर्पोरेशन तथा उभरते सितारे के रुप में सागर डिफेंस इंजीनियरिंग को पुरुस्कृत किया गया। सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भावी पीढय़िों को अपने काम पर गर्व करना सिखाना बेहद जरूरी है। उन्होंने भारत के भविष्य को संवारने में मूल्यों पर आधारित नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और मजबूत संस्थाओं के निर्माण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आग्रह किया कि हमें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहते हुए राष्ट्रीय विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए। हीरो एंटरप्राइज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि बीएमएल मुंजाल पुरस्कार उन संगठनों को सम्मानित करने के लिए स्थापित किए गए हैं जो इस सरल सत्य को समझते हैं कि स्थायी सफलता लोगों पर आधारित होती है। आज के तीव्र तकनीकी और आर्थिक बदलावों के दौर में निरंतर सीखने, अनुकूलन करने और प्रतिभा विकसित करने की क्षमता ही सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी लाभ है। सुनील कांत मुंजाल द्वारा लिखित द मेकिंग ऑफ हीरो पुस्तक के ब्रेल संस्करण का अनावरण किया गया। यह पुस्तक हीरो समूह की एक पारिवारिक उद्यम से लेकर वैश्विक समूह बनने तक की यात्रा को दर्शाती है।