गुरुग्राम।कई दशकों तक पत्रकारिता जगत में समर्पित वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर चौहान का 71 वर्ष की आयु में बीती रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर पत्रकारिता जगत व सहयोगी स्तब्ध रह गए और गांव सरहौल स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए। सरहौल स्थित श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र एवं भाजपा के सह मीडिया प्रभारी राजन चौहान ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुखबीर चौहान पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बेहद सक्रिय रहे। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, समाजसेवी अरिदमन बिल्लू सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने सुखबीर चौहान के निधन को पत्रकारिता और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और पर्यावरण व समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर चौहान

