NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

 विश्वमित्रों वेलफेयर फाउंडेशन ने मासिक धर्म स्वच्छता पर किया सेमीनार का आयोजन

गुरुग्राम। छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए सामाजिक संस्था विश्वमित्रों वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सीडी इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से स्कूल परिसर में सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। संस्था की प्रोजेक्ट डायरेक्टर मानवी वत्स ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदु बंसल अग्रवाल शामिल हुई। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ध्यान न रखने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। मासिक धर्म को लेकर आज समाज में बात करने की जरूरत है हमें पूरानी रूढियों को तोडकर पहल करने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढिय़ां इस बारे में जागरूक हो सके और इससे होने वाले गभींर खतरों से बचा जा सके। उन्होंने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका ने कहा कि मासिक धर्म के समय शरीर और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसमें शर्म जैसी कोई बात नही है बल्कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। हमें महिलाओं के साथ साथ पूरूषों को भी इस बारे में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए मासिक धर्म से जुड़ी भ्रातिंयो को दूर किया। उन्होने सेनेटरी पैड के सही उपयोग और उपयोग के बाद उसके सुरक्षित निस्तारण के बारे में भी छात्रों को विस्तार से बताया। मनोरोग विशषेज्ञ डा. अर्चना ने बताया कि ऐसा अक्सर होता है। कि बालिकाओं का  मन इस दौरान काफी बदल जाता है। उन्होने वहां मौजूद बालिकाओं को इससे बाहन निकलने के बारे में बताया कि मूड सिंवग की समस्या से कैसे निपटा जाए। मानवी वत्स ने कहा कि संस्था लगातार इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है ताकि समाज में मासिक धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके और किशोरियों व महिलाओं मासिक धर्म के दौरान आने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। स्कूल की चेयरपर्सन रेखा यादव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि छात्राओं में जागरूकता बढ़े और समाज में फैली गलत धारणाओं को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर सुषमा शर्मा, रागनी सिंह, रोहणी, नेहा कुमारी सहित छात्राएं व स्टाफ सदय मौजूद रहे।