गुरुग्राम। सामाजिक संस्था लोकतंत्र सेनानी संगठन की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 19 जिलों से आए संगठन के 46 लोकतंत्र सेनानियों ने भाग लिया। आम सभा में संस्था की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी पूर्व आईएएस अधिकारी डा. एसपी गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें निर्विरोध रुप से महावीर भारद्वाज को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। महावीर भारद्वाज का नाम सतीश कटयाल ने प्रस्तावित किया जिसे डा. वेद प्रकाश व्यथित, सुभाष डागर, शक्तिपाल मंगल ने एक साथ समर्थन किया। चुनाव अधिकारी ने महावीर भारद्वाज को प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया। कार्यक्रम में संगठन के राजन धींगरा, जयप्रकाश गुप्ता, सुभाष आहूजा, पवन सिब्बल, सतीश कत्त्याल, बलवीर सिंह अग्रवाल, रवि आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि पिछले 56 वर्षों से आरएसएस से जुड़े महावीर भारद्वाज शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार भी हैं। उन्हें 8 बार राष्ट्रीय एवं एक बार अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हो चुका है। वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल के विरोध में महावीर भारद्वाज ने 21 वर्ष की आयु में रेवाड़ी से सत्याग्रह करके अपनी गिरफ्तारी दी थी।
महावीर भारद्वाज दूसरी बार चुने गए लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष

