गुरुग्राम। जेईई मेन 2026 के घोषित परिणामों में नारायणा एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा जगत में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। इस वर्ष संस्थान के कुल 7 छात्रों ने 100 पर प्रतिशत, स्कोर हासिल किया है, जिनमें दिल्ली एनसीटी के छात्र श्रेयस मिश्रा प्रमुख हैं, जिन्होंने राज्य टॉपर बनकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।नारायणा एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस की निदेशक पी. शारानी और रवि तेजा का कहना है कि टॉप रैंकिंग में भी नारायणा के छात्रों का दबदबा देखने को मिला है, जहां 27 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 100 में स्थान प्राप्त किया है, जबकि 174 छात्र टॉप 1000 में शामिल हुए हैं। नारायणा गु्रप छात्रों की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए छठी कक्षा से ही फाउंडेशन प्रोग्राम शुरू करता है, जिससे उनका बेस मजबूत हो सके। इसके साथ ही पूरे देश में फैली 700 से अधिक शाखाएं एक समान माइक्रो-शेड्यूल और कॉमन टीचिंग पैटर्न का पालन करती हैं। इसके अतिरिक्त, संस्थान द्वारा आयोजित लगभग 240 नियमित टेस्ट, निरंतर एरर एनालिसिस और हैंड-होल्डिंग सपोर्ट सिस्टम छात्रों को तनाव-मुक्त वातावरण में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है। उन्होंने इस सफलता पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि समर्पण, सही मार्गदर्शन और तकनीक आधारित शिक्षा प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संस्थान का इन-हाउस लर्निंग प्लेटफॉर्म एन लर्न छात्रों को रियल-टाइम प्रगति विश्लेषण और व्यक्तिगत अध्ययन योजना प्रदान करता है, जिससे उनकी तैयारी और अधिक प्रभावी होती है।
जेईई मेन 2026 में 7 छात्रों ने हासिल किया 100 प्रतिशत स्कोर

