गुरुग्राम। आर्य समाज भीम नगर द्वारा गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी धूमधाम व श्रद्धाभाव से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आर्यजनों, संगठनों के प्रतिनिधियों व नागरिकों ने भाग लिया। आर्य केंद्रीय सभा के महामंत्री धर्मेंद्र बजाज ने ओम ध्वजा दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। ईश्चर उपासना, प्रार्थना व वैदिक मंत्रों का गुणगान किया गया। लोकतंत्र सेनानी सोहनलाल गोगिया ने राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीत की प्रस्तुति दी। आर्य केन्द्रीय सभा के प्रधान अशोक आर्य और मंत्री नरेंद्र आर्य ने नागरिकों को गायत्री महायज्ञ से संबंधित जानकारी देते हुए आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुुचकर धर्मलाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रात: यज्ञ-भजन, प्रवचन एवं सायं के समय भजन-प्रवचन होंगे, जिसमें भजनोपदेशक भजनों के माध्यम से महर्षि दयानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सतीश पुल्यानी व राजीव आर्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभात फेरी को जन-जन तक पहुंचाया। ओम प्रकाश चुटानी, दीप्ति सपरा, सरला आर्य, सुषमा आर्य, कमलेश आहूजा, ज्योत्स्ना बजाज, रचना बजाज,सुषमा बुद्धिराजा, उर्मिल आर्य ने धार्मिक गीतों और प्रभु भक्ति के भजनों के माध्यम से समा बांध दिया। आयोजन को सफल बनाने में भारत भूषण आर्य, भारत रतन मेहता, विकास रेलन, वीवी सिंह, राधाकृष्ण सोलंकी, उषा कामरा, कृष्णा अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।
आर्य समाज ने धूमधाम से निकाली प्रभात फेरी, वैदिक भजनों की रही गूंज

