गुरुग्राम। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एक से 31 मार्च तक ब्लैक फिल्म नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए कुल 705 ब्लैक फिल्म लगी गाडिय़ों के चालान किए, जिनकी कुल कीमत 70 लाख 50 हजार रुपए हैं। यातायात पुलिस गुरुग्राम का मकसद गुरुग्राम की सडक़ों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सडक़ हादसो को रोकना है। कुछ दुपहिया वाहन चालक अपनी मोटरसाइकिलो को बिना नम्बर प्लेट के चलाते है और ट्रिपल राइडिंग भी करते है, इसके अलावा कुछ वाहन चालक अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करते हैं जो किसी भी अपराध को आसानी से अंजाम दे सकते हैं। गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, गलत/विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करे, वाहनों के अंदर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न करें, ट्रिपल राइडिंग न करें व सभी यातायात नियमों का पालन करें । यातायात नियमों की पालना करके जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाए। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा इस प्रकार के चालान अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
ब्लैक फिल्म लगी 705 गाडिय़ों के चालान कर लगाया 70 लाख 50 हजार का जुर्माना

