NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

9 दिन की रिमांड अवधि समाप्ति के बाद पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने जिला अदालत में किया पेश

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्य सभा सांसद व पंजाब के केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत में रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद भारी सुरक्षा के बीच पेश किया। ईडी के जांच अधिकारी ने न्यायालय को बताया कि वर्तमान मे आरोपी से सभी पूछताछ पूरी हो चुकी है। अब उनके रिमांड की आवश्यकता नहीं है, जिस पर न्यायालय ने आरोपी संजीव अरोड़ा को एक जून तक न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है। आगामी एक जून को आरोपी को अदालत में पुन: पेशी होगी। गौरतलब है कि पूर्व में ईडी ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार करने के बाद अदालत से उनकी रिमांड मांगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने उन्हें 7 दिन का रिमांड मंजूर किया था और आगे पूछताछ करने के लिए 2 दिन का रिमांड और मंजूर किया गया था। इस प्रकार आरोपी 9 दिन तक रिमांड पर रहे। रिमांड की अवधि समाप्त हो जाने के बाद ईडी उन्हें गुरुग्राम जिला अदालत में लेकर आई थी। अदालत परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।