गुरुग्राम एस आई पी टी फाइनेंस कंपनी का भव्य शुभारम्भ गत दिवस गुरुग्राम सेक्टर 14 में गुरुद्रोण महोत्सव के अवसर पर राजस्थान के श्री बसंत बैस ने अपनी कम्पनी के साथी जिनमे मुख्य रूप से प्रमोटर जनक पटेल,दलीप सिंह,मनोज कुमार व शमशेर सिंह संग,गुरुग्राम के सेकड़ो महानुभावों के समक्ष किया।यह मौका था जब नेशनल ह्युमन वेलफेयर कॉउंसिल सामाजिक संस्था द्वारा गुरुग्राम की पावन धरा पर प्रथम गुरु द्रोण महोत्सव आयोजित किया गया और इस आयोजन का शुभारंभ खुद केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने किया।आयोजन में गुरुग्राम व हरियाणा के सेकड़ो महानुभावों ने कोरोना महामारी का पालन करते हुए आजोजन में हिस्सा लिया।इसी अवसर पर डारेक्टर बसंत बैस व उनके साथियों को मंच पर आमंत्रित किया गया तब उन्होंने अपनी कम्पनी की विशेषता बताते हुए अपनी कम्पनी का प्रथम पोस्टर का भी विमोचन किया उन्होंने आयोजन में उपस्थित सभी गणमान्य महानुभावों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा आने वाला समय डिजिटल करंसी का है जिसके लिए उनकी कम्पनी क्रिप्टो करंसी को सिस्टमेटिक इनोवेटिव प्लान के ज़रिए हर एक आम आदमी की पहुंच तक लाने के प्रयास में जुटी है।उनकी टीम ने सभी को इस कम्पनी से जुड़ने का आव्हान किया ।
गुरुद्रोण महोत्सव के अवसर पर एस आई पी टी फाइनेंस कंपनी का भव्य शुभारम्भ


Comment here