गुरुग्राम, सैक्टर 9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में शनिवार से कार्तिक माह के उपलक्ष्य में 11 दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन शुरु हो गया है, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के आचार्य हरीश उपाध्याय का कहना है कि प्रभात फेरी मंदिर परिसर सेे शुरु होकर सैक्टर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई मंदिर परिसर में ही संपन्न हुई। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान भी कराया गया। उनका कहना है कि सनातन धर्म में कार्तिक माह का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इसे दामोदर माह के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार इस माह में धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य करने सेे व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। उनका कहना है कि जो श्रद्धालु कार्तिक माह में व्रत व तप करता है, उसेे मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों मेें उल्लेख है कि भगवान नारायण ने ब्रह्मा को, ब्रह्मा न नारद को औैर नारद ने महाराज पृथु को कार्तिक माह के सर्वगुण संपन्न महातम्य के बारे में बताया। कार्तिक माह में 7 नियम दीपदान, तुलसी पूजा, भूमि पर शयन, तेल लगाना वर्जित, दलहन खाना निषेध, ब्रह्मचर्य का पालन व संयम रखना प्रमुख मानेे जाते हैं, जिन्हेें करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और हर मनोकामना पूरी होती है।
11 दिवसीय प्रभात फेरी का हुआ शुभारंभ

