GamingSportsअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

10वीं जिला रोल बॉल चैंपियनशिप में आरकेएसए व केएसए ने जीता खिताब

गुरुग्राम। रोल बॉल एसोसिएशन (आरबीए) के तत्वावधान में पालम विहार स्थित डीपीएसजी स्कूल परिसर में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 10वीं जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के खिलाडिय़ों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपनी गति, कौशल, अनुशासन व खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कल्याण सिंह त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के महासचिव राज कपूर, अध्यक्ष गजराज नाहरवाल और उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाडिय़ों को आगामी महीने आयोजित होने वाली स्टेट लेवल रोल बॉल चैंपियनशिप में गुरुग्राम जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी खिलाडय़िों को राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बालक वर्ग में आरकेएसए प्रथम, ब्लूबेल्स मॉडल स्कूल द्वितीय व ब्लूबेल्स पब्लिक स्कूल तृतीय तथा बालिका वर्ग में केएसए प्रािम, ब्लूबेल्स मॉडल स्कूल द्वितीय व ब्लूबेल्स पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन में कार्यकारी सचिव हरि शंकर, संयुक्त सचिव इरफान अली, सुधीर यादव, अतुल, नजाकत, रोहन, मनीष, राहुल, फैजान आदि शामिल रहे।