NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सलवान पब्लिक स्कूल की 10वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

गुरुग्राम। सैक्टर 15 पार्ट 2 स्थित सलवान पब्लिक स्कूल की 10वीं का परीक्षा परिणाम गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शानदार रहा। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 191 छात्र शामिल हुए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत एवं विद्यालय का औसत परिणाम 90.53 प्रतिशत रहा। स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि मलिक का कहना है कि कक्षा 10वीं की छात्रा श्रेया यादव ने 99.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। ज्योतिका यादव 99.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं काव्य सिंगला 99.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के 43 विद्यार्थियों ने विविध विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त लिए। कुल 191 विद्यार्थियों में से 112 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे।