NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

शांति नगर युवा मंडल ने बाबा साहेब को किया याद

गुरुग्राम। शांति नगर युवा मंडल द्वारा जिले के गांव खेडला स्थित अंबेडकर पार्क परिसर में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संस्था के अध्यक्ष कर्मवीर कोहली व आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने सभी वर्गों को ध्यान रखते हुए देश के हित में संविधान का निर्माण किया। उसी संविधान के तहत देश को संचालित किया जा रहा है। बाबा द्वारा किए गए कामों को भुलाया नहीं जा सकता। यही कारण है कि आज भारत ही नहीं पूरा विश्व बाबा भीमराव अंबेडकर जी को याद कर रहा है। उनका यह भी कहना है कि बाबा भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश व समाज का हित संभव है। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में टेकन, रोहित, जीते, धर्मेंद्र, सोनू तंवर, देवेंद्र प्रधान, श्रीभगवान, लालजीत, ओमप्रकाश, अनीष, देवीलाल, अजीत, राजपाल, पोप सिंह, संदीप, बेबी, देगराम, उदयचंद आदि मौजूद रहे।