गुरुग्राम। संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले के गांव चौमा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव सहित गणमान्य नागरिक व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मनीष यादव ने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान देता है, जिसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी और संविधान व आरक्षण को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देना है। बाबासाहेब के सिद्धांतों, राममनोहर लोहिया के मूल्यों और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के संघर्षों से जो सीख मिली है, उसी के फलस्वरूप भावनात्मक-वैचारिक-सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक बराबरी के लिए प्रतिबद्ध सर्व समावेशी, समतामूलक ‘पीडीए’ के रूप में एक नए समुदाय का जन्म हुआ है। यह भी संदेश दिया गया कि अखिलेश यादव दलितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे और उनकी नीतियों को हरियाणा में भी जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
दलितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है सपा : मनीष यादव

