गुरुग्राम। सामाजिक संस्था सर छोटूराम एजूकेशनल एंड
कल्चरल सोसायटी झाड़सा के गत सप्ताह वार्षिक चुनाव संपन्न हुए थे। संस्था
के नए पदाधिकारियों का शनिवार को प्रदेश के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद
गहलोत ने स्वागत करते हुए उनसे आग्रह किया कि संस्था की उन्नति के लिए वे
सामूहिक रुप से मिलकर कार्य करें। संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न
कार्यक्रमों व योजनाओं को भी आगे बढ़ाने में अपना पूरा सहयोग दें। अन्य
सदस्यों की सलाह व सहयोग भी प्राप्त करें। गोपीचंद गहलोत का कहना है कि
संस्था अपनी स्थापना के समय से ही समाज सुधार के कार्यों में अपना योगदान
देती रही है। संस्था द्वारा छोटूराम भवन परिसर में ही विद्यालय का संचालन
किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें। नवनिर्वाचित
पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे पूरी ईमानदारी के साथ संस्था के
कार्यों को पूरा कराएंगे तथा संस्था की उन्नति के लिए कार्य करते हुए कोई
कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी राजवीर
ठाकरान, कैप्टन राजसिंह कटारिया, देवेंद्र कादियान, कुलवंत, देवेंद्र
महलावत, ओपी ठाकरान, जोतराम दहिया, सतपाल गाडौली, जगदीश ठाकरान, कुलवीर
दहिया व प्रताप सिंह नैन आदि भी मौजूद रहे।

Comment here