NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

संत समाज का है मानना, पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत से खुलेंगे शुभ द्वार

गुरुग्राम। पश्चिम बंगाल, असम व पुण्डुचेरी में मिली भाजपा की प्रचंड जीत से जहां भाजपा समर्थक उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहीं इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले आरएसएस, संत समाज व पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पश्चिम बंगाल की जीत को सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि जमीनी स्तर पर मेहनत की गई है। संत समाज भी इसमें पीछे नहीं रहा है। अखिल भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय इकाई और बंगाल प्रदेश के साधु संतों महंतों के अथक परिश्रम से बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी बधाई लेकर आई है। विशेषता संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री दंडी स्वामी जीतेंद्रानंद महाराज और संयुक्त महामंत्री  मंडलेश्वर स्वामी राधे राधे बाबा को अखिल भारतीय संत समिति की हरियाणा इकाई द्वारा बधाई दी है। हरियाणा संत समिति के अध्यक्ष छुडनी धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज, हरिमंदिर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, वेदांत आश्रम बहादुरगढ़ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानन्द गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अरुणदास महाराज, बालयोगी अलखनाथ अवधूत सहित सदस्यो ने संपूर्ण अखिल भारतीय संत समिति के इस भागीरथ प्रयास पर एक दूसरे को बधाई दी है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल की परिस्थिति देखकर मन विचलित होता था। सनातनियों पर जमकर अत्याचार किए गए। मंदिरों के कपाट बंद किए गए थे। लेकिन पूर्व दिशा में भाजपा की विजय अनेक शुभ द्वार खुलेंगे। सनातन की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं को भी न्याय मिलेगा।