GamingLifestyleSportsTechnologyअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

शौर्य प्रताप सिंह ने हरियाणा राज्य कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

गुरुग्राम। युवा कराटे खिलाड़ी शौर्य प्रताप सिंह ने 2 दिवसीय 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग की काता स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर वर्गों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें लगभग सभी जिलों से आए 700 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ब्लैक बेल्ट धारक शौर्य प्रताप सिंह, डॉ. गुंजन सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने अंडर-14 काता वर्ग में अपने बेहतरीन तकनीकी कौशल, अनुशासन और प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर यह पदक अपने नाम किया। शौर्य के इस शानदार प्रदर्शन पर उनके कोच सिहान राजेंद्र तंवर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके अनुशासन, मेहनत तथा खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शौर्य ने आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया और यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास का परिणाम है। यह चैंपियनशिप कराटे स्पोर्ट्स एसोसिएशन कुरुक्षेत्र एवं हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की गई थी। शौर्य की इस उपलब्धि पर परिवार, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।