NCRNewsTechnologyUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

मारुति सुजुकी ने हसनगढ़ आईटीआई में स्थापित की एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब  

गुरुग्राम।ऑटो मोबाइल क्षेत्र की अग्रणी मारुति सुजूकी सीएसआर के तहत केंद्र सरकार के स्किल इंडिया मिशन के तहत देश के विभिन्न प्रदेशों में कार्य कर रही है। मारुति सुजूकी के कारपोरेट अफेयर्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती का कहना है कि मारुति सुजूकी ने रोहतक के हसनगढ़ स्थित राजकीय आईटीआई में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब (एएमएल) की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य आईटीआई के छात्रों को उद्योग से संबंधित कौशल प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे तकनीकी विशेषज्ञ बनकर प्रतिष्ठानों में अपना योगदान दे सकें। उनका कहना है कि पहले वर्ष में करीब 200 छालों को सरकारी आईटीआई हसनगढ़ में स्मार्ट फैक्ट्री लैब में प्रशिक्षित किया जाएगा। केंद्र सरकार से कौशल विकास कार्यक्रम के तहत यह पहल शैक्षणिक शिक्षा और ऑटोमोबाइल उद्योग की तेजी से बदलती ज़रूरतों के बीच के अंतर को कम करने के लिए शुरू की गई है। इस अवसर पर जिला उपायुक्त के अलावा प्रतिष्ठान के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मारुति सुजूकी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रोहतक के कौशल विकास में उत्कृष्टता का केंद्र बनने की यात्रा और विकसित भारत के विजऩ में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। राहुल भारती का कहना है कि मारुति सुजुकी सीएसआर के तहत देशभर में विनिर्माण से जुड़े ट्रेडों में 31 आईटीआई को सहायता प्रदान कर रही है और 18 स्थानों पर अत्याधुनिक एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब स्थापित कर चुकी है।