NCRNewsUncategorizedदेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

मजदूरों से संबंधित मुद्दों पर एआईयूटीयूसी ने मुख्यमंत्री के नाम अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम। मजदूरों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) ने पदाधिकािरयों व सदस्यों ने जिला सचिव राम कामरेड की अगुवाई में धरना देने के बाद प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। श्रवण कुमार व राजकुमार ने कहा कि 2 अप्रैल से शुरू हुआ मजदूरों का शांतिपूर्ण आंदोलन पूरी तरह जायज मांगों पर आधारित था, लेकिन सरकार और प्रशासन ने समस्याओं के समाधान के बजाय दमनात्मक रवैया अपनाया। 8 अप्रैल को न्यूनतम वेतन में संशोधन की घोषणा के बावजूद 9 अप्रैल से मजदूरों पर पुलिस कार्रवाई तेज कर दी गई, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने अपनी प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन को महंगाई के अनुरूप बढ़ाने, कार्यस्थलों पर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करने, मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार पर रोक लगाने, गिरफ्तार श्रमिकों की तत्काल रिहाई, घायल मजदूरों के इलाज व मुआवजे तथा श्रम कानूनों के सख्त पालन की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और दमनात्मक कार्यवाहियों पर रोक नहीं लगी, तो संगठन आने वाले समय में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में  बलवान सिंह, हेमराज, रामकिशन, वजीर सिंह, निरंजन लाल, रामकुमार, विशाल, सुरेश, विकास वर्मा सहित अन्य साथी शामिल थे।