NCRNewsUncategorizedअध्यात्मदेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

छबील लगाकर मनाया गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जन्मोत्सव  

गुरुग्राम। धार्मिक संस्था श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति व जियो गीता परिवार द्वारा गीतामनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सतीश तायल ने बताया कि वीरवार को शहर के भूतेश्वर मंदिर चौक व आहूजा शटरिंग स्टोर पर ठंडे मीठे पानी की छबील सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्ंया में लोगों को मीठे शीतल का प्रसाद वितरित किया गया। गर्मी के मौसम में शीतल जल पाकर लोगों को काफी राहत महसूस हुई। आज शुक्रवार को भी कार्टरपुरी क्षेत्र स्थित कामधेनु गौशाला परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा गौसेवा अभियान के तहत गौवंश को हरे चारे व गुड़ का सेवन कराया जाएगा। गौप्रेमी संकीर्तन करते हुए गौशाला परिसर की परिक्रमा करेंगे। उनका कहना है कि आज गुरुग्राम से करीब 150 भक्तों को लेकर 3 बसें करनाल के सैक्टर 12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्री राधा जागरण में सम्मिलित होने के लिए रवाना होंगी। उनका कहना है कि जियो गीता परिवार, गुरुग्राम इकाई वर्षभर विभिन्न धार्मिक,एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन करती रहती है, जिससे समाज के सभी वर्गों के लोगों को जियो गीता परिवार से जोड़ा जा सके। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक नवीन गोयल, गोविंद लाल आहूजा, नरेश बंसल, आशीष गुप्ता, उदयप्रकाश वालिया, सुभाष गाबा, ठाकुरदास, उमाशंकर, बलदेव खुराना, ओपी नरूला, राजेश बसल, रविंद्र चुग, सुलभ वाधवा, राधेश्याम गोयल, ऊषा भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।