NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

गुरुग्राम के सेक्टर-10 में 16 जुलाई को निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा  

गुरुग्राम। ओडिशा की प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर गुरुग्राम के सेक्टर 10ए कम्युनिटी सेंटर में इस बार भी भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर है। श्री जगन्नाथ सी ट्रस्ट की देखरेख में 16 जुलाई 2026 को निकलने वाली इस यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है।रथ यात्रा सेक्टर-10ए के कम्युनिटी सेंटर से शुरू होगी और झाड़सा चौक, सब्जी मंडी, डीएवी स्कूल ओम नगर, एसडी स्कूल, 4-8 मरला, पटौदी चौक, कादीपुर होते हुए वापस सेक्टर 10ए कम्युनिटी सेंटर पर संपन्न होगी। रास्ते में रहने वाले श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे।श्री जगन्नाथ सी ट्रस्ट के अजय गोयल ने कहा कि ब्रह्म पुराण में कहा गया है कि जो कोई भी भगवान जगन्नाथ के रथ को देख लेता है, उसके सारे पाप धुल जाते हैं और वह आध्यात्मिक आनंद से भर जाता है। जो लोग रास्ते में उनका स्वागत करते हैं उनकी तो बात ही क्या। रथ यात्रा कमेटी के शिव चरण गुप्ता ने बताया कि 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का शानदार और यादगार तरीके से स्वागत करने के लिए भक्त बहुत उत्साहित हैं। कमेटी सदस्य रितु गुप्ता ने कहा कि हम इस यात्रा को सबसे यादगार इवेंट बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस साल यात्रा का मुख्य आकर्षण क्रेन से छप्पन भोग का चढ़ावा, जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रंग-बिरंगी मालाओं से सजी झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस, ड्रामा और भजन व विभिन्न राज्यों की झांकियां होंगीं।एक लाख भक्तों और सौ प्रकार के भोग की तैयारीपंकज गर्ग के अनुसार गुरुग्राम के अलग-अलग हिस्सों से करीब *एक लाख भक्तों* के आने की उम्मीद है। भगवान को करीब 100 प्रकार के भोग चढ़ाए जाएंगे और प्रसाद शुद्धता के साथ तैयार किया जा रहा है। सुबह से शाम तक सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। भक्त राधा विद्या दास ने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे आयोजन सिर्फ आध्यात्मिक जुड़ाव ही नहीं बढ़ाते, बल्कि भाईचारे और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं।