NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

आधार सेंटर शुरु करने पर आरडब्ल्यूए ने किया डाक अधीक्षक का आभार प्रकट

गुरुग्राम। जिले के गांव गाडौली खुर्द स्थित पोस्ट ऑफिस कार्यालय परिसर में आधार सेंटर शुरु करने पर सरस्वती एंक्लेव के वाइस चेयरमैन रणवीर अत्री व समाजसेवी आजाद गाडौली ने जिले के डाक अधीक्षक से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आधार सेंटर का संचालन शुरु हो जाने के बाद अब क्षेत्रवासियों को शहरी क्षेत्र में जाकर अपने काम के लिए भटकना नहीं पडेगा। ग्रामीणों को निकट ही आधार से संबंधित सभी कार्यो ंकी सुविधा आसानी से मिल जाएगी। उन्होंने डाक अधीक्षक से आग्रह किया है कि कार्यालय परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन एक कर्मचारी की स्थायी रुप से नियुक्त कर दी जाए तो क्षेत्रवासी को बिना किसी रुकावट के लाभ मिल सकेगा।