NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाई

गुरुग्राम। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जों को ढहाया गया। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर अवैध रूप से बनाए गए कार्यालय को पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। यह कार्रवाई अपराध शाखा पालम विहार द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई।पुलिस की ओर से अपराधी नरेंद्र पव्वा निवासी गांव धनवापुर जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। आरोपी मारपीट करने, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ आठ केस दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि नरेंद्र द्वारा अवैध रूप से करीब तीन करोड़ रुपये कीमत का करीब 300 वर्ग गज जमीन पर गांव बुढेड़ा में एसजीटी यूनिवर्सिटी के पास बादली रोड पर अवैध रूप से कार्यालय बनाया हुआ था। वह अवैध रूप से बोरवेल करके पानी बेचने का काम करता था। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध निर्माणों को हटाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की तैनाती रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।