NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अंधेरे में डूबे दौलताबाद फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेसवे और बसई मार्ग

गुरुग्राम। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए दौलताबाद और बसई सडक़ मार्ग से गुजऱना इन दिनों किसी जोखिम से कम नहीं है। दौलताबाद पुल फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेसवे सडक़ मार्ग तक करीब 25 स्ट्रीट लाइटें पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं। वहीं, बसई सडक़ मार्ग फ्लाईओवर से सेक्टर-9 स्थित सरकारी कॉलेज तक लगभग 40 से अधिक स्ट्रीट लाइटें ठप पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण पूरा मुख्य मार्ग रात के समय अंधेरे की आगोश में समा जाता है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी राजेश पटेल ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन के आधिकारिक टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, जिसकी शिकायत संख्या 185285 और 185287 है। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या निरीक्षण नहीं किया गया है। अधिकारियों की इस अनदेखी से क्षेत्र की जनता में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों शुभम सिंह, हनी सिंह, राजू गुप्ता, राहुल, विजय, उमाशंकर, मुन्ना अंसारी, छोटेलाल, उपेन्द्र, संजय, ललिता, ज्योति, रेनू, और रश्मी ने बताया कि रात होते ही इन प्रमुख मार्गों पर अंधेरा छा जाता है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे रात में निकलने वाली महिलाओं और कामकाजी लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता है। मुख्य मार्ग और कॉलेज रोड होने के कारण यहाँ से रोज़ाना हज़ारों गाडय़िाँ गुजऱती हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से आए दिन हादसों और वाहनों के टकराने का डर बना रहता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है कि बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए, अधिकारी मौके पर आकर निरीक्षण करें, गड्ढों आदि को भी दुरुस्त किया जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन अविलंब इस समस्या से निजात दिलाए, ताकि जनता बिना किसी डर और परेशानी के सुरक्षित आवाजाही कर सके।