NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

मां शीतला मंदिर में आषाढ़ मेले का आयोजन

गुरुग्राम। मां शीतला मंदिर में आषाढ़ मेले का आयोजन चल रहा है। गत मंगलवार को शुरु हुए मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। वीरवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। शीतला माता श्राईन बोर्ड ने माता के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं मंदिर परिसर में उपलब्ध कराई हुई हैं। श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की मां से प्रार्थना भी कर रहे हैं। ये श्रद्धालु हरियाणा से ही नहीं, अपितु देश के विभिन्न प्रदेशों उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र आदि से बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड व जिला प्रशासन ने 24 घंटे मां के दर्शन की व्यवस्था की हुई है, ताकि कोई भी श्रद्धालु मां के दर्शनों से वंचित न रह सके। मंदिर परिसर में शीतल पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, आवास, भोजन आदि की व्यवस्था भी की हुई है। धार्मिक संस्थाएं भी भण्डारों आदि के आयोजन में जुट गई हैं। मंदिर परिसर के बाहर मेले का आयोजन किया हुआ है। मेले में आने वाले श्रद्धालु मेले में लगी दुकानों से दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की खरीददारी भी कर रहे हैं।