NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

कैनविन फाउंडेशन के माध्यम से डॉ. डीपी गोयल कर रहे हैं जनसेवा : आरपी सिंह चौहान

गुरुग्राम। सामाजिक संस्था कैनविन फाउण्डेशन के माध्यम से डॉ. डीपी गोयल का विजन केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज के समग्र विकास के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं। आरोग्य धाम के माध्यम से जरुरतमंद और झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। उक्त विचार सामाजिक संस्था मंथन जनसेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष आरपी सिंह चौहान ने डा. डीपी गोयल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोडऩे का काम किया जा रहा है। महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल विकास केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जनता का कैनविन फाउंडेशन पर अटूट विश्वास इस बात का प्रमाण है कि सही सोच और सच्चे इरादों से समाज में कितना बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। आज इस संस्थान के माध्यम से रोज़ाना हज़ारों ज़रूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है, जो चिकित्सा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण है।