NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

बीजेपी संविधान व लोकतंत्र की हत्या कर  राजनीतिक दलों को तोड़ रही: दीपेन्द्र हुड्डा

गुरुग्राम। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने गुरुग्राम में संत कबीर शिरोमणि सम्मान समारोह में शिरकत की। संत कबीर को नमन करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कबीरदासजी के प्रसिद्ध दोहे जाति न पूछो साधु की, पूछ लिजिए ज्ञान, मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान का जिक्र करते हुए कहा कि ये दोहा नहीं 600 साल पहले संत कबीर जी की वाणी से निकला हुआ। उन्होंने कहा कि यह कोई अमर गीत या दोहा नहीं है, बल्कि समानता, सामाजिक न्याय, मानवता का घोषणा पत्र है। जिसकी गूंज आज 600 साल के बाद भी आज सुनाई देती है।सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि संत कबीर के दोहों में समुद्र जैसी गहराई है, उनके विचारों उनके दोहों को आदर्श मानकर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। भगवान् ने कहा है कि हर जाति में अच्छे-बुरे हर तरह के इंसान मिलेंगे लेकिन संत कबीर ने उपदेश दिया कि हर मनुष्य के कर्म देखो, उसके ज्ञान को देखो। सांसद ने कहा कि अगर मन से, आत्मा से संत कबीर जी का एक-एक दोहा समझेंगे तो उसमें उन्होंने समाज को बांटने वाली धर्म, जाति, उम्मी, बिरादरी, हर दीवार को तोडक़र हम आगे कैसे बढ़ें ये बात कही है। संत कबीर की इस अनमोल वाणी का आज भी उतना ही महत्त्व है जितना 600 साल पहले था। संत शिरोमणि कबीर दास जी के द्वारा दिए गए विचारों को प्रत्येक देशवासी को अपने दिल और आत्मा में उतारने की जरूरत है।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी संविधान और लोकतंत्र की हत्या करके राजनीतिक चुनाव और राजनीतिक दलों को तोड़ रही है। कहीं तृणमूल पार्टी को तोड़ा जा रहा है, कहीं शिवसेना को तोड़ा जा रहा है, कहीं एनसीपी को तोड़ा जा रहा है। बीजेपी संविधान पर आक्रमण के लिए कदम बढ़ा रही है। हरियाणा में पिछले 12 साल से हर वर्ग को नकार कर बीजेपी सरकार चल रही है। लोग 10 साल की बीजेपी सरकार से दुखी थे और सरकार बदलना चाहते थे। पूरे हरियाणा में बदलाव का माहौल था। बीजेपी ने चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके, अपार काले धन का दुरुपयोग करके, वोट चोरी करके, लोकतंत्र की हत्या करके, षड्यंत्र रच के सत्ता हासिल की। उन्होंने आगे कहा कि आज ऐसे समय में हम सभी उनका स्मरण कर रहे हैं जब देश में संविधान की चर्चा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक शकुंतला खटक, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्धन यादव, सतीश बंधु, एससी सेल दिल्ली के चेयरमैन संजय धीरज, संतोष सिंह, सुनीता वर्मा, बाबूलाल, जसविंदर बिसला, गुरुग्राम के निगम पार्षद सतपाल, राजेंद्र धानक, आरएस गौतम, सुषमा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, अशोक दुजाना, सोनी, सत्यवती गहलोत, संजीव, अनिल दुजाना समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।