NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्यस्वास्थ्य

नशा मुक्ति अभियान के तहत 120 बच्चों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

गुरुग्राम। बच्चों और युवाओं को नशे के सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों से बचाने तथा एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से गुप्ता कालोनी स्थित लिटरेसी इंडिया परिसर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक संस्था ब्रह्कुमारीज के सैक्टर 4 स्थित सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सुदेश व उनकी सहयोगी बीके सोनिया आदि के द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों, गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कम उम्र में बच्चों को नशे की लत के प्रति सचेत करना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। बीके सोनिया ने कहा कि नशा किस तरह इंसान के जीवन को तबाह कर देता है। नशा शरीर को खोखला करने के साथ-साथ सोचने-समझने की क्षमता को भी नष्ट कर देता है। नशा परिवार के बजट को बिगाड़ता है और समाज में व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुँचाता है। उन्होंने बच्चों को एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और प्रेरित किया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इस बुराई से बाहर निकालने में मदद करें। लिटरेसी इंडिया की संस्थापक कैप्टन इंद्राणी सिंह तथा निदेशक सत्य प्रकाश भी मौजूद रहे। डा. सुधा शर्मा, बीके गिरीश मेहता, अनुराग सविता ने नशे से दूर रहने के लिए बच्चों को संकल्प दिलाया। गौरतलब है कि ब्रह्मकुमारीज केंद्र सरकार के नशामुक्ति अभियान के तहत आमजन को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है।