NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

छबील लगाकर आमजन को श्यामप्रेमी करा रहे मीठे शीतल जल का सेवन

गुरुग्राम।  प्रचंड गर्मी ने साईबर सिटीवासियों का हाल-बेहाल कर रख दिया है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री बताया गया है। प्रात: से ही सूर्य आग उगलने लगता है। यह प्रक्रिया पूरे दिन ही चलती है। बढ़ती लू से भी आमजन परेशान है। राह चलते लोगों का गला तर कराने व गर्मी से बचाने के लिए विभिन्न धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाएं भी जुटी हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर इन संस्थाओं व धर्मप्रेमियों द्वारा मीठे शीतल जल की छबीलें भी लगाई जा रही हैं, ताकि राह चलते लोगों को गर्मी से बचाने के लिए उन्हें शीतल जल उपलब्ध कराया जा सके। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित बाबा प्रकाशपुरी चौक पर श्यामप्रेमियों द्वारा शीतल मीठे जल की छबील लगाई गई। राह चलते लोगों को रोक-रोक कर मीठे जल का सेवन कराया गया। श्यामप्रेमी इतने उत्साहित दिखाई दिए कि वाहनों में चलने वाले लोगों को भी रोक कर शीतल जल का सेवन कराते दिखाई दिए। इन श्यामप्रेमियों राहुल दहिया, राजन, विनय, सोनू, कृष्ण, अर्जुन, संतोष, संदीप, अनुज,  विक्की, राजेश, जगदीश चन्द्र का कहना है कि धार्मिक ग्रंथों में भी उल्लेख है कि जल व अन्न का दान बड़ा दान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए सभी को अपने सामथ्र्यनुसार जलदान करना चाहिए। उन्होंने सामथ्र्यशील लोगों से भी आग्रह किया है कि भीषण गर्मी से आमजन को बचाने के लिए प्रतिदिन शीतल जल की छबील लगाकर पुण्य का कार्य करें, ताकि बढ़ती गर्मी के प्रकोप से आमजन सुरक्षित रहे।