गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र स्थित एक आयोजन स्थल पर 7 नोट्स म्यूजिकल क्लब द्वारा म्यूजिकल ब्लिस-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी शामिल हुए और गायकों की एक से एक शानदार प्रस्तुति ने संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीतप्रेमियों ने जमकर संगीत का लुत्फ उठाया। दीप प्रज्जवलित करने के साथ कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में कलाकार शोभा रूपेश, बबीता मल्होत्रा, रितु, विनोद, परमिंदर सिंह, अभिनव और डॉ. नीना आदि शामिल हुए। क्लब के मुख्य शौमेन किरत सोढ़ी ने शानदार सेटअप स्थापित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल आरसी चढ्ढा व लिली सिंह की जोड़ी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। किरत सोढ़ी व 7 नोट-स की टीम ने आओ जी गीत की प्रस्तुति दी। संगीता कौर की मधुर आवाज़ और आशिमा व अंशु की सुंदर नृत्य प्रस्तुति ने समां बांध दिया। मीनू मल्होत्रा ने जितेन और अतुल के साथ मेरे ढोलना गीत की प्रस्तुति दी। किरत सोढ़ी और मीनू मल्होत्रा का जुम्मा चुम्मा, सुषमा शर्मा का खतूबा और मीनू मल्होत्रा का निंबूरा गीत दर्शकों को बेहद पसंद आया। किरत सोढ़ी ने ए भाई, आशु महाजन ने हंगामा, गीतांजलि व मीनू मल्होत्रा ने डोला रे डोला, सुनील और नरेंद्र ने दो बेचारे; श्याम सहगल और संगीता कौर ने दुनिया में, अंबिका व संजीव ने देर न हो जाए, देवीशी ने प्यार किया तो डरना क्या, अजय महाजन ने यारा ओ यारा, सुनीता चोपड़ा व डॉ. विनोद ने दम मारो दम गीतो ंपर शानदार प्रस्तुति दी। ज्योति निकोरे आशिमा, गीतांजलि, डिंपल, सीमा बंसल, अंशु और मीनू मल्होत्रा ने कथक फ्य़ूजऩ डांस की प्रस्तुति को देखकर दर्शक पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गए।
7 नोट्स म्यूजिकल क्लब के म्यूजिकल ब्लिस-2026 में झूमे संगीतप्रेमी

