NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

चेस विजेताओं का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मानित

गुरुग्राम। धार्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर 12ए द्वारा सेक्टर 45 स्थित फाउंडेशन चेस अकादमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अकादमी के पदाधिकारी व ब्रह्माकुमारीज की सदस्य शामिल हुई। चेस प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समाज को व्यसनमुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्त प्रतिज्ञा अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और कोच को नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा केंद्र की इंचार्ज बीके सुमन ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दीमक की तरह चाट जाता है, बल्कि यह उसके उज्ज्वल भविष्य, परिवार की खुशियों और समाज की प्रगति में भी बहुत बड़ी बाधा बनता है। एक स्वस्थ और चरित्रवान समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक का व्यसनमुक्त होना आवश्यक है। अकादमी के संचालक संजय छाबड़ा ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के साथ नैतिक शिक्षा और नशा मुक्ति जैसे अभियान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 11 वर्षीय बीके कुनाल सिंगला ने बहुत ही सहज और प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रहने के व्यावहारिक उपाय बताए और अकादमी के संचालक संजय छाबड़ा, शिक्षकों, छात्रों तथा उपस्थित अभिभावकों को एकजुट होकर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। आयोजन को बीके सुखविंदर, बीके सुनील, बीके राज कुमार, बीके राज ने भी संबोधित किया।