गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित एनएच-48 पर शुक्रवार की आधी रात को एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। पता चला है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए रॉंग साइड में पहुंच गई और वहां खड़े एक ऑटो में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कुछ ही सेकंड में पूरी कार आग की चपेट में आ गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि एक कैब चालक ने कार के ड्राइवर की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार कैब चालक रितेश फोगाट शुक्रवार की रात को एनए-48 से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अन्य कार में आग लग गइ। देखते ही देखते कार पूरी तरह से आग से घिर गई। उसका ड्राइवर कार में ही फंस गया। वहां से गुजर रहे एक कैब चालक ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर कार के ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया। कार का चालक सीट बेल्ट लगाए हुए था और बेहोशी की हालत में कार में ही फंसा था। कार के एयरबैग खुल चुके थे। चालक गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ पड़ा था। रितेश फोगाट ने बिना देर किए कार के अंदर प्रवेश कर घायल चालक को बाहर खींच लिया। इसके बाद उन्होंने एक ऑटो रुकवाकर घायल को अस्पताल भिजवाया। लोगों ने रितेश की बहादुरी की सराहना की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानी और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील भी की।
गुरुग्राम-जयपुर हाइवे आग का गोला बनी कार

