NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराज्य

गांवों में बसती है देश की आत्मा, अन्नदाता का सशक्त होना है जरुरी : बीके राज

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अंचल के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी़ के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा जिले के गांव खडख़ड़ी में डिवाइन लाइफ फैमिली ट्रस्ट के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, प्रबुद्ध जनों और संस्थान के सदस्यों ने भाग लिया।आयोजन में जहाँ पर्यावरण को सहेजने के लिए सामूहिक वृक्षारोपण किया गया, वहीं ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। दिल्ली प्रभाग की क्षेत्रीय अध्यक्षा राजयोगिनी बीके राज ने कहा कि देश की आत्मा गाँवों में ही निवास करती है। जब गाँव और वहाँ के नागरिक स्वस्थ व सुदृढ़ होंगे, तो पूरा राष्ट्र स्वत: ही प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि अन्नदाता का हर दृष्टिकोण से सशक्त होना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य के साथ ब्रह्माकुमारीज़ का कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग देश भर में अनेक गांवों को गोद लेकर उनके कायाकल्प में जुटा है। समारोह में विभिन्न सेवाकेंद्रों की प्रभारियों बीके रामदेवी, बीके गीता, बीके शिल्पा, बीके राजवीर, बीके ओमप्रकाश ने भी अपने विचार साझा किए। स्थानीय स्तर पर खडख़ड़ी के नंबरदार रतिराम भाई, हंसराज, शानदेव यादव एवं सुशील यादव ने गाँव के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रभाग के सदस्य तथा डिवाइन फैमिली ट्रस्ट के प्रमुख सत्यवीर सिंह यादव ने किया।