गुरुग्राम। अशोक विहार फेस-3 क्षेत्र में संत आसाराम बापू की प्रेरणा से धर्मप्रेमियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ कमाया। आयोजकों का उद्देश्य समाज में सेवा भाव, आपसी प्रेम और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना था। इस अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ-साथ संत आसाराम के जीवन और उनके विचारों पर आधारित जीवन पत्रिका का भी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच बड़े पैमाने पर वितरण किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अजय, रूपा, मोनिका, गौतम, परिमिंदर कुमार, राजेश और गोविंद ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी सहयोगियों ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिससे कार्यक्रम बेहद शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
अशोक विहार क्षेत्र में धर्मप्रेमियों ने किया प्रसाद वितरण

