NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

 साहित्य महासंगम में सम्मानित की गई साहित्यकार लाडो कटारिया  

गुरुग्राम।साइबर सिटी गुरुग्राम में साहित्य और संस्कृति का एक भव्य संगम देखने को मिला, जहां तीन प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाएं एक ही मंच पर एकत्रित हुईं। अखिल हिंदी साहित्य सभा अहसास, अंतरराष्ट्रीय प्रेरणा शोध संस्थान कुरुक्षेत्र और प्रज्ञा साहित्यिक मंच, रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक विशेष साहित्यिक समारोह में शहर की जानी-मानी साहित्यकार लाडो कटारिया को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने लाडो कटारिया को शॉल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि लाडो कटारिया लंबे समय से हिंदी साहित्य की सेवा कर रही हैं और उनकी रचनाएं समाज को नई दिशा व सकारात्मक प्रेरणा देने का कार्य करती हैं। तीन प्रमुख संस्थाओं का इस तरह एक मंच पर आना हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सराहनीय पहल है। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत साहित्यकार लाडो कटारिया ने तीनों संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजनों से रचनाकारों का उत्साहवर्धन होता है और नई पीढ़ी को अपनी भाषा व संस्कृति से जुडऩे की प्रेरणा मिलती है। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, कवि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।