गुरुग्राम। दीपावली के उपरांत गोवर्धन की पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम साईबर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जिसमें भगवान गिरिराज की विधिवत रुप से पूजा-अर्चना भी की गई। इसी क्रम में संजय ग्राम स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर के मुख्य ट्रस्टी सीताराम सिंघल ने भी गोवर्धन की विधिवत रुप से पूजा-अर्चना की। जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। भगवान गिरिराज की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना भी की। सभी श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन की परिक्रमा भी की। सीताराम सिंघल ने कहा कि यह पर्व ही ऐसे हैं जो सभी को एक दूसरे से बांधे रखते हैं और भ्रातृत्व की भावना को बढ़ाते हैं। इसलिए सभी पर्वों को एकजुट होकर मनाने चाहिए। पूजा-अर्चना के बाद अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में पवन गुप्ता, त्रिवेणी राघव, कुमार ठाकुर, शानू, दुष्यंत राघव, अभिषेक, सनी आदि का सहयोग रहा।
सभी को एकजुट होकर मनाने चाहिए धार्मिक पर्व : सीताराम सिंघल

