NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

पुलिसकर्मियों की बहाली व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर जय भारत माता वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम। सामाजिक संस्था जय भारत माता वाहिनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश भारती, गुरिन्दरजीत सिंह, देवराज गुर्जर व पवन सैनी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत रद्द कर उन्हें जेल भेजा जाए और निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों को तुरंत बहाल किया जाए। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारी निर्दोष हैं। उनमें से कई कर्मचारी गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं और उनके निलंबन के कारण उनके बच्चों की शिक्षा, बीमार माता-पिता का इलाज और भविष्य दांव पर लग गया है। इस स्थिति के चलते पीड़ित परिवार रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार भी नहीं मना सके। पदाधिकारियों ने मानवीय आधार पर इन पुलिसकर्मियों को शीघ्र बहाल करने की अपील की। संस्था का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा साजिश के तहत मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए गए थे। संगठन ने मांग की कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले मुख्य आरोपियों की जमानत तत्काल खारिज कर उन्हें वापस जेल भेजा जाए। पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से निर्दोष कर्मचारियों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।