NCRअर्थव्यवस्थादेशराजनीति

जजपा ने भी किया जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण

गुडग़ांव, कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए जिला
प्रशासन लॉकडाउन का पूरा पालन करा रहा है। सभी लोग अपने घरों में रहकर
कोरोना से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में जरुरतमंदों को भोजन आदि की
समस्या का सामना न करना पड़े, जिला प्रशासन ने विभिन्न सामाजिक संगठनों
के सहयोग से खाद्य सामग्री व भोजन आदि वितरित करने का अभियान शुरु किया
हुआ है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में साझीदार जननायक जनता पार्टी
(जजपा) भी जरुरतमंदों की सहायता करने में जुटी है। मंगलवार को जजपा के
जिला अध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा व पार्टी के सक्रिय सदस्यों नरेश सहरावत,
सुरेंद्र ठाकरान, अजीत यादव, नवीन यादव आदि ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित
राजीव चौक के निकट जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। सूबे सिंह
बोहरा का कहना है कि लॉकडाउन का सभी को पालन करना चाहिए, तभी कोरोना के
प्रकोप से बचा जा सकता है। प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए हरसंभव
प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस संकट की घड़ी में
जरुरतमंदों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आए। कोई भूखा न रहे,
इसलिए जरुरतमंदों को भोजन व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने जरुरतमंदों की समस्याएं भी सुनी।

Comment here