गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, प्रेरणादायी एवं सशक्त नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में आज भाजपा गुरुग्राम संगठन द्वारा नारी शक्ति को संसद भवन के भ्रमण हेतु भेजा गया।भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह विशेष अवसर देश में महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति भाजपा की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक पहल न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त भागीदारी के लिए प्रेरित भी करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति का यह उत्साह, आत्मविश्वास और सक्रिय सहभागिता निश्चित रूप से विकसित भारत के निर्माण में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। इस ऐतिहासिक क्षण पर सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। संसद भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रशिक्षण विभाग सह प्रमुख रश्मि अग्रवाल, जिला सचिव निधि मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष डॉ. विशिका यादव, जिला सचिव राखी शर्मा, शालू वर्मा एवं अन्य महिला कार्यकर्ता सहभागी रही।
गुरुग्राम भाजपा ने महिला कार्यकर्ताओं को कराया संसद भ्रमण

